छापेमारी में चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
छापेमारी में चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
यूथ एजेंडा
रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर
खुसरूपुर। पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी कर अलग-अलग मामलों में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस टीम ने गनीचक गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों, अखिलेश कुमार एवं उमेश राय को दबोच लिया।
इसके साथ ही, पुलिस टीम ने हरदासबीघा गांव में दबिश देकर इंद्रदेव कुमार उर्फ इंद्रजीत कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं, आदिलपुर गांव में की गई छापेमारी के दौरान शराबबंदी कानून के उल्लंघन के प्राथमिकी अभियुक्त धर्मपाल कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
इस छापेमारी दल में थानाध्यक्ष रौशन कुमार के साथ पुअनि मिथिलेश कुमार यादव,सअनि अभय कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें