खुसरूपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
खुसरूपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
यूथ एजेंडा
रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर — यूथ एजेंडा
पटना जिले के खुसरूपुर थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में कुल 8 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। यह कार्रवाई खुसरूपुर थाना पुलिस के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. बिलिंद गोप, उम्र 32 वर्ष, पिता शिवबालक गोप, निवासी बैकटपुर, थाना खुसरूपुर, जिला पटना। इसके विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। खुसरूपुर थाना कांड संख्या 169/24 एवं जीआर संख्या 1003/25 से संबंधित मामले में गिरफ्तारी की गई। पुलिस के अनुसार कांड में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ 27 आर्म्स एक्ट की धारा भी दर्ज है। गिरफ्तारी 28 सितंबर 2026 को रात 1:05 बजे की गई।
2. निल सिंह उर्फ जगत नारायण, उम्र 32 वर्ष, पिता ओम प्रकाश सिंह, निवासी बैकटपुर, थाना खुसरूपुर। इसके विरुद्ध खुसरूपुर थाना कांड संख्या 196/21, जीआर संख्या 31962/21 से संबंधित मामला है। कांड में धारा 341, 323, 379 एवं 504 भारतीय दंड विधान के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी 28 सितंबर को रात 2:20 बजे हुई।
3. शोले पासवान उर्फ मनीष पासवान, उम्र 31 वर्ष, पिता नागेश्वर पासवान, निवासी बैकटपुर। इसके विरुद्ध बाढ़ थाना कांड संख्या 63/16, जीआर संख्या 1200/16 से संबंधित वारंट था। मामला धारा 494/498 भारतीय दंड विधान से संबंधित है। गिरफ्तारी 28 सितंबर को रात 2:45 बजे की गई।
4. सुनील कुमार उर्फ छोटे बाक, उम्र 48 वर्ष, पिता स्वर्गीय तारकेश्वर प्रसाद सिंह, निवासी बैकटपुर। इसके विरुद्ध खुसरूपुर थाना कांड संख्या 55/06 एवं एसटी/सीआईएस संख्या 336/16 से संबंधित वारंट था। मामले में धारा 341, 323 एवं 308 भारतीय दंड विधान दर्ज है। गिरफ्तारी 28 सितंबर को रात 2 बजे की गई।
5. अनिल कुमार, 6. सुनील कुमार, 7. रेणु देवी एवं 8. सोनी देवी, सभी निवासी कटौना, थाना खुसरूपुर, जिला पटना, को भी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध सीए संख्या 1121/22 से संबंधित मामला है। इन चारों की गिरफ्तारी 27 सितंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे की गई।
पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका
पुलिस के अनुसार, पहले चार वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी पु०अ०नि० दीपक कुमार सहनी द्वारा की गई, जबकि अनिल कुमार, सुनील कुमार, रेणु देवी एवं सोनी देवी की गिरफ्तारी स०अ०नि० अभय कुमार सिंह के द्वारा की गई।
खुसरूपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार सभी वारंटी अभियुक्तों के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें