एनएसएस के 57वें स्थापना दिवस पर सामाजिक सेवा, स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

 एनएसएस के 57वें स्थापना दिवस पर सामाजिक सेवा, स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित



--

डॉ0 राजीव नयन की युथ एजेंडा के लिए रिपोर्ट

----🌹🌧️🌧️🌷🌹🖋️


हिलसा/दनियावां।श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा में राष्ट्रीय सेवा योजना के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को महाविद्यालय के सभागार में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्ज्वलित एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्यों से परिचित कराते हुए उन्हें सामाजिक सेवा, सामुदायिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना था। इस अवसर पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही जन-जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने का अवसर प्रदान करता है। स्वयंसेवक स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी जागरूकता तथा अन्य सामाजिक सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

कुलानुशासक प्रो. अरविंद कुमार ने कहा कि युवाओं में समाज सेवा की भावना विकसित करने तथा उन्हें सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 57 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना की गई थी। वित्तेक्षक डॉ. पी.सी. चौरसिया, प्राध्यापक डॉ. संदीपा इंद्रा, डॉ. अश्विनी कुमार झा, डॉ. अभिषेक कुमार, राजमणि कुमार एवं प्रधान सहायिका सुभद्रा सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।मीडिया प्रभारी डॉ0 राजीव कुमार नयन ने एनएसएस के विद्यार्थियों को वर्षाजलसंग्रह, फ़लदार,फूलदार और छायादार पौधों को रोपने के लिए गांवों में आमजनों को प्रेरित करने औऱ ज्यादा ऑक्सीजन छोड़ने वाले पौधे पीपल,आम,वरगद,नीम जैसे प्रजाति को रोपने और उसके संरक्षण पर जोर दिया। एनएसएस स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर के स्वास्तिक भवन की छतों एवं टेक्निकल भवन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

प्राचार्य प्रो. शिवचन्द्र सिंह भी कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े और कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा देकर समाज में रचनात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से निरंतर सामाजिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी ने किया। मौके पर आलोक कुमार सिंह, रोनित रॉय, जलेंद्र, बीरेंद्र,चिंटू ,राजेश यादव,अजीत कुमार,रिशु पटेल भी उपस्थित रहे।तकनीकी कर्मी और भोलेनाथ औऱ पवनसुत के  महान भक्त श्री मधुसूदन ने जल-जीवन-हरियाली औऱ गांवों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर एनर्जी पर राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र-छात्राओं से अपील की।मौके पर जूही,ब्यूटी,सोनाली,अनु कुमारी(गणपति बिगहा).गौतम कुमार,दिव्यांश,शिवरंजन,आयूष,

अभिषेक, सोनाली,विश्वजीत, गुड़िया व 50 से ज्यादा NSS स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान