खुसरूपुर थाना पर मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे बजाने और तलवार लहराने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध*
*खुसरूपुर थाना पर मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे बजाने और तलवार लहराने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध*
रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर
यूथ एजेंडा
खुसरूपुर।मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को खुसरूपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की।बैठक में विशेष रूप से अंचल पदाधिकारी उत्तम राहुल भी मौजूद रहे। बैठक में जनप्रतिनिधियों, दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों एवं विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द कायम रखने को लेकर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों एवं करबला स्थलों पर पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी तथा दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने अखाड़ा समितियों से जुलूस के मार्ग, समय एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
थानाध्यक्ष ने कहा कि बिना लाइसेंस के ताजिया अथवा अखाड़ा जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। जुलूस निकालने के लिए संबंधित समितियों को पूर्व में आवेदन देकर अनुमति प्राप्त करनी होगी। जुलूस निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार ही निकाला जाएगा तथा किसी भी परिस्थिति में मार्ग परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। बैठक में जुलूस लाइसेंस की शर्तों की जानकारी देते हुए बताया गया कि जुलूस के दौरान डीजे बजाना,तलवार या किसी प्रकार के घातक शस्त्र लहराने पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गीत, भड़काऊ भाषण एवं आपत्तिजनक नारेबाजी भी प्रतिबंधित रहेगी
बैठक में खुसरूपुर,शफीपुर, बैकठपुर,कटौना, हरदासबीघा,लोदीपुर अखाड़ा के मो. गुड्डू,मो.शमीम, मो. इम्तियाज, मो. नेजाम सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें