अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने किया सामूहिक योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने किया सामूहिक योग
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
*पटना, 21 जून 2026:* "योग से होगा रोग मुक्त भारत" के संकल्प के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रेम यूथ फाउंडेशन के 40 से अधिक स्वयंसेवकों ने रविवार सुबह सामूहिक गोविंदपुर में योगाभ्यास किया। युवाओं ने अनुलोम-विलोम, भुजंगासन, ताड़ासन और ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
*पद्मासन में बैठे दिखे युवा, अनुशासन की मिसाल*
सुबह 6:30 बजे शुरू हुए सत्र में सभी स्वयंसेवक सफेद टोपी और आईडी कार्ड पहनकर पद्मासन में बैठे दिखे। फाउंडेशन के प्रशिक्षक शशि ने 45 मिनट तक योग कराया। कार्यक्रम स्थल पर 'योग ही जीवन' का बैनर लगा था और माहौल शांतिपूर्ण रहा।
एक स्वयंसेवक ने कहा, "गंगा सफाई और शरबत वितरण के बाद आज योग किया। तन स्वस्थ रहेगा तभी तो समाज की सेवा कर पाएंगे। योग ने हमें अंदर से मजबूत किया है।"
*संयोजक बोले- स्वस्थ युवा, सशक्त बिहार*
प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा, "हमारा नारा है 'सेवा से पहले साधना'। जब युवा खुद अनुशासित और स्वस्थ होंगे तभी वो बिहार को बदल पाएंगे। आज के योग सत्र से 40 युवाओं ने संकल्प लिया कि वो हर दिन 30 मिनट योग करेंगे और 10 लोगों को और जोड़ेंगे।"
उन्होंने बताया कि फाउंडेशन हर रविवार को कॉलेजों में मुफ्त योग क्लास चलाता है। "तनाव, मोबाइल की लत और मोटापा आज युवाओं की सबसे बड़ी समस्या है। योग इन तीनों का समाधान है" - उन्होंने जोड़ा। फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर सुरजीत ने बताया कि योगाभ्यास से हम लम्वे समय तक स्वस्थ्य जीवन जी सकते है । मौके पर मन्नी कुमार, ऋतिक राज वर्मा, नीतिल कुमार, रंजन कुमार समेत सैंकड़ो स्वयंसेवको ने भाग लिया ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें