महान प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे आचार्य किशोर कुणाल - महंत ब्रजेश मुनि
महान प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे आचार्य किशोर कुणाल - महंत ब्रजेश मुनि
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
यहाँ के संत निवास में योग केंद्र भी संचालित हो- हृदय नारायण झा
पटना, 13 जून 2026
कबीरपंथी आश्रम मीठापुर के कबीर साई मन्दिर प्रांगण मे आचार्य किशोर कुणाल की जयन्ती महंत ब्रजेश मुनि के सानिध्य में मनाया गया। आश्रम से जुड़ी कबीर साई भक्त महिला मंडल द्वारा निर्गुण भजन की प्रस्तुति की गयी। महंत ब्रजेश मुनि ने कहा महावीर मंदिर को राष्ट्रीय स्तर का तीर्थ बनाकर मंदिर द्वारा सेवा प्रकल्प चलाकर आचार्य किशोर कुणाल ने मरीजों और जरूरतभेदों की सेवा जिस रूप में सेवा दिया उसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती। लोकहित में अपने कार्यों से महान प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे आचार्य किशोर कुणाल l
आमंत्रित वक्ता योग विशेषज्ञ पं० हृदय नारायण का ने कहा आचार्य किशोर कुणाल ने अपने जीवन में 'यस्य कीर्ति सः जीवति' को चरितार्थ किया है, इसीलिए वे न सिर्फ आई पी एस. अधिकारियों के लिए बल्कि अपने अवदानों से सबके लिए अविस्मरणीय रहेंगे ।
किशोर कुणाल एक मात्र ऐसे आइ.पी.एस. अधिकारी हुए जिन्होंने संस्कृत में पी एच.डी. की उपाधि हासिल की साथ ही वेद, पुराण, रामायण, महाभारत आदि ग्रंथों का ज्ञान भी प्राप्त किया। सेवा प्रकल्प में महावीर आरोग्य संस्थान से आरंभ कर देश का सबसे बड़ा सुविधा सम्पन्न कैंसर संस्थान, वात्सल्य संस्थान, हृदय रोग संस्थान सहित कई एसे संस्थान लोक सेवा को समर्पित किया। विश्व का सबसे बड़ा विराट रामायण मंदिर की संकल्पना उन्हीं की देन है, जिसे आज उनके सुपुत्र सायण कुणाल पूरा कर रहे हैं।
मेरी भावना है कि यहाँ संचालित आचार्य किशोर कुणाल संत निवास में योग केंद्र का भी संचालित हो ताकि लोगों को स्वस्थ जीवन का मार्गदर्शन मिलता रहे l
ऐसे अमरत्व प्राप्त महापुरुष का जयन्ती समारोह कबीरपंथी आश्रम में मनाया जाना साधु समाज का उनके प्रति गहरी आस्था का प्रतीक है।
सद्गुरु कबीर साहेब की वाणी को अपने जीवन में चरितार्थ कर गये किशोर कुणाल कि-ऐसी करनी कर चलो हम हँसें जग रोये। इस अवसर पर डॉ इंद्रजीत, प्रो सज्जन कुमार, कर्षण मुनि सहित अन्य गण्यमान्य शामिल हुए l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें