ABVP हिलसा के नए जिला संयोजक बने नीतीश कुमार, बोले- साधारण कार्यकर्ता को मिला बड़ा दायित्व गर्व की बात*
*ABVP हिलसा के नए जिला संयोजक बने नीतीश कुमार, बोले- साधारण कार्यकर्ता को मिला बड़ा दायित्व गर्व की बात*
*2022 में ली सदस्यता, कॉलेज उपाध्यक्ष से प्रदेश कार्यकारिणी तक का सफर, अब जिला संगठन को देंगे मजबूती*
---
*यूथ एजेंडा के लिए हिलसा, नालंदा से डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट*
*हिलसा(नालंदा)।* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इस वर्ष हिलसा जिला संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सक्रिय कार्यकर्ता नीतीश कुमार को सौंपा है। नवनियुक्त जिला संयोजक ने इस जिम्मेदारी के लिए अपने गुरुजनों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं संगठन मंत्रियों के प्रति आभार जताया है।
नीतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में ABVP की सदस्यता ग्रहण की थी। एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए निरंतर कार्य करते हुए पहले उन्हें एस.यू. कॉलेज में कॉलेज उपाध्यक्ष का दायित्व मिला। एक वर्ष के सफल कार्यकाल के बाद वे S U College के कॉलेज अध्यक्ष बने।
कॉलेज अध्यक्ष के रूप में नीतीश ने कॉलेज से जुड़े विभिन्न छात्र मुद्दों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया और कई समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए अगले वर्ष उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। अब संगठन ने उनकी नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए हिलसा जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी है।
*नीतीश कुमार ने कहा:* “एक छोटे से गाँव के साधारण कार्यकर्ता को संगठन द्वारा इतना बड़ा और महत्वपूर्ण दायित्व दिया जाना मेरे लिए गर्व और प्रेरणा की बात है। मैं अपने गुरुजनों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं संगठन मंत्रियों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। छात्र हित और राष्ट्रहित में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा।”
इस उपलब्धि पर साहिल पटेल, विकास चंद्रवंशी, संजय सागर, मंजय चंद्रवंशी, उदित नारायण, रजनीश रंजन, सोनू कुमार, तुषार कुमार, सुमन कुमार, सूरज कुमार, विनीत राज, जयप्रकाश, आशीष कुमार, आदित्य कुमार, बिट्टू प्रकाश, शुभम सिंह, गुड्डू सर, राकेश सर सहित कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
* *वरीय मीडिया कर्मी व साहित्यकार डॉ राजीव कुमार नयन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जिम्मेदारी बड़ी हो तो हौसले भी बड़े होने चाहिए। नीतीश कुमार का सफर बताता है कि संगठन में पद नहीं, निष्ठा मायने रखती है — और निष्ठा जब नेतृत्व में बदलती है, तो बदलाव तय है।*

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें