अभाविप का “पक्षी बचाओ अभियान”: भीषण गर्मी में श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय में दाना-पानी की व्यवस्था*

 *अभाविप का “पक्षी बचाओ अभियान”: भीषण गर्मी में श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय में दाना-पानी की व्यवस्था*  



_*यूथ एजेंडा,संवाददाता, दनियावां (पटना) से डॉ0 राजीव कुमार नयन की रिपोर्ट*🌧️🌧️💞🐔🌺🌾


*दनियावां, 14 जून 2026* – भीषण गर्मी में बेजुबान परिंदों की जान बचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), हिलसा इकाई ने शनिवार को श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, दनियावां-हिलसा मार्ग में “पक्षी बचाओ अभियान” चलाया। एस.एफ.डी. – स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट के तत्वावधान में महाविद्यालय के हरियाली युक्त परिसर में पेड़ों पर विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की व्यवस्था की गई।  


अभियान का लक्ष्य गर्मी में भोजन-पानी के अभाव से जूझ रहे पक्षियों की रक्षा करना और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।  


*“परिंदे हमारी धरोहर हैं”*  

अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहिल पटेल और नीतीश कुमार ने कहा कि मानवता का सच्चा स्वरूप केवल इंसानों की सेवा में नहीं, बल्कि सभी जीव-जंतुओं के संरक्षण में निहित है। साहिल पटेल ने कहा, “परिंदे ईश्वर की बेजोड़ कृति हैं। इनकी आवाज, उड़ान और चहचहाहट में प्रकृति का अनमोल संदेश छुपा है। भीषण गर्मी में इनके लिए दाना-पानी रखना हमारा नैतिक दायित्व है।” उन्होंने प्रसिद्ध पक्षी वैज्ञानिक डॉ. सलीम अली के कार्यों का भी जिक्र किया।  

महाविद्यालय अध्यक्ष तुषार कपूर ने छात्रों को पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका समझाई। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास भी पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें। कार्यक्रम में गौरैया के घटते अस्तित्व और उसके संरक्षण पर भी चर्चा हुई।  

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिवचंद्र सिंह, वरिष्ठ मीडिया कर्मी एवं साहित्यकार डॉ. राजीव कुमार नयन, चिंटूजी और नवीन मालाकार ने इस पहल की सराहना की।  


कार्यक्रम में अंकित कुमार, सूरज कुमार, आशीष कुमार, कुंदन कुमार, चंदन कुमार, अनिल कुमार, टुटू कुमार, बिनीत कुमार यादव सहित अभाविप के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे