लक्ष्मीनारायण यज्ञ के लिए गंगाजल लेकर फतुहा से गौरा गांव तक निकली भव्य कलश यात्रा*

 *लक्ष्मीनारायण यज्ञ के लिए गंगाजल लेकर फतुहा से गौरा गांव तक निकली भव्य कलश यात्रा*



*गौरा महादेव मंदिर में पूर्णिमा को होगा यज्ञ का समापन*

--

यूथ एजेंडा के लिए दनियावां से डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट 

---

हिलसा(नालंदा).शनिवार को त्रिवेणी घाट फतुहा से कलश मे गंगाजल भरते हुए हिलसा बाजार से गौरा ग्राम तक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया।विदित हो कि त्रिदिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन गौरा ग्राम में किया जा रहा है। यह यज्ञ अनुष्ठान हर वर्ष गौरा महादेव मंदिर में आयोजित की जाती है।इस यज्ञ अनुष्ठान मे भटबिगहा,अरपा,अगनु बिगहा,कलियाचक सहित अगल-बगल के अन्य गांव से श्रद्धालु  यज्ञ मे सम्मिलित होकर अपनी मनोकामना मांगते हैं। यज्ञ के माध्यम से उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।यज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित सौरभ प्रकाश ने बताया कि गौरा ग्राम मे यह अनुष्ठान कई वर्ष से धूमधाम से आयोजित की जाती है।इस वर्ष यह अनुष्ठान 27 से 29  जून तक चलेगा। त्रियोदशी को गंगातीर्थ पुजन सह कलश शोभा यात्रा 28 को चतुर्दशी के दिन लक्ष्मीनारायण पुजन सह अखंड आरंभ एवं 29 जून पुर्णिमा को पुर्णाहुति सह भंडारा का कार्यक्रम है।

यज्ञ को सफल बनाने मे अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद, पंकज कुमार पटेल और उपाध्यक्ष सुनील पांडेय  स्वागत कर्ता बिन्दु राम,समस्त ग्रामवासी का सराहनीय  योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे