माय भारत के सीईओ ने प्रेम यूथ फाउंडेशन के वॉलंटियर के कार्यो को सराहा

 माय भारत के सीईओ ने वॉलंटियर के कार्यो को सराहा 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना- भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , मेरा युवा भारत दिल्ली के सीईओ डॉ प्रियंका शुक्ला से युवा आवास पटना में प्रेम यूथ फाउंडेशन के दर्जनों स्वयंसेवको में मिलकर फाउंडेशन के क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से बताया । फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने बताया कि फॉउंडशन बिगत तीन दशकों से युवाओं को राष्ट्र के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सतत प्रयासरत है । गाँव से युवा मंडल के रूप में प्रेम यूथ फाउंडेशन का गठन हुआ जो आज एक अंतरराष्ट्रीय युवा संगठन के रूप में काम कर रहा है । सीईओ डॉ प्रियंका शुक्ला ने फॉउंडशन के कार्यो की सराहना करते हुये कहा कि मेरा युवा भारत से जोड़कर हम बड़े स्तर पर युवाओ को रचनात्मक कार्यो की ओर  प्रेरित कर रहे है । उन्होंने युवा आवास में जिम खोंलने की सलाह मेरा युवा भारत के राजयनिदेशक कपिलदेव शास्त्री को दिय्य । डॉ शुक्ला ने कहा कि युवाओ को सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर भाग लेना ही चाहिए । फॉउंडशन के प्रोग्राम ऑफिसर ऋतिक राज वर्मा ने बताया कि हमारे हजारों स्वयंसेवक स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति अभियान , प्लास्टिक मुक्त भारत, पेड़ लगाओ अभियान, सड़क सुरक्षा अभियान का संचालन कर रहे है । मौके पर मेरा युवा भारत दिल्ली के संयुक्त निदेशक मोहन सिंह शाही, राजयनिदेशक कपिलदेव शास्त्री, एसपी कर्ण, जिला युवा अधिकारी निशा कुमारी, युवा आवास के केयर टेकर मनीष कुमार, सुनील कुमार समेत दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे