खुसरूपुर में छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से दो कट्टा व 14 जिंदा कारतूस बरामद*

 *खुसरूपुर में छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से दो कट्टा व 14 जिंदा कारतूस बरामद*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

खुसरूपुर। मंगलवार की रात खुसरूपुर पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के चैनपुर में पिछले दिनों हुई गोलीबारी मामले में नामजद आरोपी के घर छापामारी में दो देसी कट्टा,14 जिंदा कारतूस,दो खोखा बरामद किया है। 

थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 340/26 के नामजद आरोपित चैनपुर निवासी सुबंत सिंह के पुत्र सुजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी के खिलाफ अलग से आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विदित हो कि 4 जून को चैनपुर गांव में भीषण गोलीबारी की घटना घटित हुई थी।गोलीबारी में गांव के नेहा कुमारी,सोना देवी और दीपक कुमार गोली लगने से घायल हो गए थे।इस मामले में गिरफ्तार सुजय  आरोपी था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे