श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय में NEP-2020 के तहत वालंटियरशिप कार्यक्रम शुरू*

*यूथ एजेंडा, दनियावां प्रतिनिधि : डॉ. राजीव कुमार नयन*


*श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय में NEP-2020 के तहत वालंटियरशिप कार्यक्रम शुरू*



---

*दनियावां (पटना)एनईपी-2020 के* अंतर्गत एइसी-4 सोशल सर्विस के तहत विज्ञान संकाय के बॉटनी एवं रसायन विभाग के छात्रों के लिए वालंटियरशिप कार्यक्रम का शुभारंभ एस0 यू0 कॉलेज,हिलसा के सेमिनार हॉल में एनएसएस के बैनर तले दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. शिवचंद्र सिंह, अतिथि वक्ता डॉ. आशुतोष कुमार मानव,एनएसएस पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी और रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. संदीपा इंद्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. शिवचंद्र सिंह ने कहा कि AEC-4 पाठ्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करेगा। उन्होंने छात्रों से बाढ़-भूकंप बचाव, गरीब सेवा, पर्यावरण-जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर काम करने का आह्वान किया।

डॉ. पिंकी कुमारी ने वालंटियरशिप कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी। डॉ. संदीपा इंद्रा ने पीपल, बरगद, आम, नीम जैसे अधिक ऑक्सीजन देने वाले पेड़ लगाने की अपील की।

मुख्य अतिथि  डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने नशामुक्ति, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता और सामाजिक सेवा में सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। वरिष्ठ मीडिया कर्मी व कर्मचारी संघ अध्यक्ष  डॉ. राजीव नयन सिंह ने प्लास्टिक की जगह कपड़े के थैले अपनाने, लोकाईन नदी की बाढ़ से बचाव, जल-जीवन-हरियाली संरक्षण, वर्षा जल संचयन और परिंदों-गौरैया के लिए गर्मी में दाना-पानी रखने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीपा इंद्रा ने और धन्यवाद ज्ञापन पर्यावरण प्रेमी श्री आलोक कुमार सिंह ने किया।

मौके पर जंतु विभागाध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार, प्रधान सहायिका सुभद्रा सिन्हा, पुस्तकाध्यक्ष कुमार पवन, लेखापाल रोनित रॉय,राजू कुमार, श्री मधुसूदन कुमार, चिंटू, बीरेंद्र कुमार, राजा कुमार, मुनिल पटेल, ब्लिस डिपार्टमेंट से नवीन कुमार, सुजीत कुमार, प्रदीप, सियापति कुमारी, गुड्डू और 200 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे