*‘करें योग, रहें निरोग’ के नारे के साथ कॉलेज में लगा योगाभ्यास शिविर*
*‘करें योग, रहें निरोग’ के नारे के साथ कॉलेज में लगा योगाभ्यास शिविर*
*प्राचार्य प्रो. शिवचंद्र सिंह ने 200 छात्रों के साथ किया सूर्य नमस्कार, प्राणायाम व 12 आसनों का अभ्यास*
*यूथ एजेंडा प्रतिनिधि दनियावां से डॉ राजीव नयन की रिपोर्ट*
---🌺🌺🌧️💞💞🌷🌸🌸🫐🌺🧑🏽🩰🕺🏽👯🏿♂️
*दनियावां(पटना)* दनियावां-हिल्सा मार्ग पर अवस्थित समीपवर्ती श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय,हिलसा के हरियाली युक्त प्रांगण में रविवार की सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. शिवचंद्र सिंह की अगुवाई में शिक्षकों, कर्मचारियों और 200 छात्र-छात्राओं ने ‘करें योग, रहें निरोग’ के नारे के साथ योग किया।
खास बात यह रही कि प्राचार्य खुद एक मंजे हुए योग साधक हैं। उन्होंने योग गुरु विकास देव जी के साथ उपस्थित लोगों को प्राणायाम, भुजंगासन, अर्धकटि आसन, ताड़ासन, अनुलोम-विलोम, नौकासन, कपालभाति और सूर्य नमस्कार समेत एक दर्जन से अधिक योगासन कराए। साथ ही इसे नियमित दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में प्रो. शिवचंद्र सिंह ने कहा, “स्वस्थ तन, शांत मन और संतुलित जीवन के लिए योग का नियमित अभ्यास व्यक्ति के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाता है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की संपूर्ण पद्धति है।”
योग गुरु विकास देव ने बताया कि आसन, प्राणायाम, विश्रांति और ध्यान जैसे अभ्यास शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक तनाव को भी कम करते हैं।
एनएसएस की प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी ने विद्यार्थियों से कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि जीवनचर्या का संतुलित अंग होना चाहिए। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रविन्द्र साह और कॉलेज के सहायक मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव नयन ने कहा कि युवाओं के स्वस्थ, सक्रिय और प्रसन्न जीवन के लिए योग, प्राणायाम और ध्यान को अपनाना आवश्यक है। सुबह जल्दी उठकर हल्की सैर, सूर्य किरणों का सेवन और गहरी सांस का अभ्यास दिन की बेहतर शुरुआत है।
इसके अलावा जीवनशैली में ताजा फल, हरी सब्जियां, पर्याप्त पानी और सुपाच्य भोजन को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई।
मौके पर प्रो. अरविंद कुमार, मधुसूदन कुमार, नवीन कुमार,उपाध्यक्ष जलेंद्र कुमार यादव,सचिव शैलेश कुमार पटेल, मुनिल पटेल,संघ के कार्यकारणी सदस्य कुमार पवन, संगीता, प्रधान सहायिका सुभद्रा सिन्हा, गुड्डू सहित 200 से अधिक विद्यार्थी मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें