शिवम स्कूल में योग शिविर का आयोजन*

 *शिवम स्कूल में योग शिविर का आयोजन* 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

खुसरूपुर।प्रखंड के फुलवरिया स्थित शिवम इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के  अवसर पर शिक्षकों द्वारा योग किया गया।

योग कार्यक्रम की शुरुआत सूक्ष्म व्यायाम से किया गया। उसके बाद मुख्य आसान जैसे- ताड़ासन ,वृक्षासन ,शशांक आसन, भुजंगासन एवं धनुरासन आदि का अभ्यास किया गया।अजय कुमार आर्य एवं स्वप्ना के द्वारा मानसिक शांति एवं एकाग्रता के लिए मुख्य प्राणायाम भस्त्रिका  प्राणायाम ,कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया।

तनाव को दूर करने हेतु ओम गीत एवं हसासन का अभ्यास किया गया। विद्यालय के निदेशक अशोक कुमार ने अपने संदेश में सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामना दी और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए सभी को एक घंटा सुबह योग एवं प्राणायाम करने की सलाह दी। विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को मानसिक शांति के लिए प्राणायाम पर विशेष बल दिया ताकि वे ऊर्जावान रहकर कार्य कर सकें। अंत में शांति पाठ कर  योग शिविर का समापन किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे