टी.पी.एस. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन



टी.पी.एस. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना, 21 जून 2026। टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने की।


अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

साथ ही, टी.पी.एस. कॉलेज के विद्यार्थियों के एक दल ने डॉ. रवि प्रभाकर एवं डॉ. तरन्नुम के नेतृत्व में लोक भवन, पटना में आयोजित राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम में भी सक्रिय सहभागिता की और योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।


इस अवसर पर प्रो. कृष्णानंदन प्रसाद, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. विनय भूषण कुमार, डॉ. सोनू प्रताप सिंह एवं महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. मुकुंद कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे