शिद्दत के साथ याद किए गए गांधी और लालबहादुर शास्त्री , हुई पुष्पांजलि।

 शिद्दत के साथ याद किए गए गांधी और लालबहादुर शास्त्री , हुई पुष्पांजलि।



----

  डॉ0 राजीव नयन youth Ajenda रिपोर्टर,(सरथुआ,तोप,दनियावां, पटना व नालंदा)

---🌸🌾🌷🖋️🌈💞

दनियावां/हिलसा:- हिलसा एसडीओ कार्यालय के निकट अवस्थित गांधी पार्क में शुक्रवार को गांधी - शास्त्री जयंती मनाई गई। एसडीओ अमित कुमार पटेल की अध्यक्षता में गांधी चर्चा का भी आयोजन हुआ जिसमे कई पदाधिकारियों के अलावा शहर के गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस कड़ी में गांधी जी की आदमक़द प्रतिमा पर पुष्पांजलि करते हुए उन्हें शिद्दत के साथ याद किया गया। माल्यार्पण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एसडीओ अमित कुमार पटेल एवं डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बापू के मार्ग पर चलकर ही विश्व का कल्याण संभव है।समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन करते हुए उन्हें शांति एवं अहिंसा का पुजारी बताया तथा उनके द्वारा बताए गए अहिंसा के सिद्धांत को अपनाने की अपील लोगों से की। इस दौरान नशा मुक्त भारत के सपने को साकार करने पर भी बल दिया गया।इस दौरान मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए बताया कि 2 अक्टूबर को हर वर्ष गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा। इस साल महात्मा गांधी के 157 वी जयंती मनाई जा रही है। 2 अक्टूबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। लोगो ने गांधी के त्याग , सत्य अहिंसा को आत्मसात करते हुए आपसी भाईचारे को बढ़ाने पर भी लोगों ने बल दिया। इस मौके पर गौरव प्रकाश, मंजय कुमार चंद्रवंशी, विकास चंद्रवंशी, रजनीश रंजन,अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा, लक्ष्मण कुमार सहित पदाधिकारियों के अलावा शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान