खुसरूपुर थाना को मिली तीन नई गश्ती बाइक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में होगी सहूलियत
खुसरूपुर थाना को मिली तीन नई गश्ती बाइक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में होगी सहूलियत
यूथ एजेंडा
रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर — यूथ एजेंडा
खुसरूपुर। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से खुसरूपुर थाना को गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन नई बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। इन बाइकों के मिलने से थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है।
खुसरूपुर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि नई बाइक मिलने से पुलिसकर्मियों को थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती करने में काफी सुविधा होगी। इससे किसी भी सूचना पर पुलिस टीम को मौके तक तेजी से पहुंचने में मदद मिलेगी।
थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण करना तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नई गश्ती बाइक से पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षमता बढ़ेगी और संवेदनशील इलाकों में निगरानी भी बेहतर तरीके से की जा सकेगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गश्ती व्यवस्था मजबूत होने से क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने में भी मदद मिलेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें