विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में टी.पी.एस. कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

 विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में टी.पी.एस. कॉलेज का शानदार प्रदर्शन


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

स्वर्ण पदकों के साथ ताइक्वांडो में तृतीय स्थान और कराटे में उपविजेता ट्रॉफी


पटना, 1 अक्टूबर 2026।

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं 2026–27 में टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। ताइक्वांडो, कराटे एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने कई स्वर्ण पदक अर्जित किए।


28 एवं 29 सितंबर को आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अर्पितामा राज ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर टी.पी.एस. कॉलेज ने समग्र महाविद्यालय प्रदर्शन में तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 30 सितंबर को आयोजित कराटे प्रतियोगिता में प्रीति राज, अपराजिता सिंह एवं राज लक्ष्मी ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज को बालिका वर्ग की उपविजेता ट्रॉफी दिलाई। इसी दिन बी.डी. कॉलेज में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राहुल कुमार ने स्वर्ण पदक अर्जित किया।


इस शानदार उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के अनुशासन, नियमित अभ्यास, कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें अपनी क्षमता विकसित करने के लिए निरंतर बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।


प्राचार्य ने खेल विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल प्रभारी डॉ. सुशोभन पलाधी ने भी सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।


मीडिया प्रभारी डॉ. मुकुंद कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर टी.पी.एस. कॉलेज के खिलाड़ियों की लगातार उपलब्धियाँ महाविद्यालय की सुदृढ़ होती खेल संस्कृति को दर्शाती हैं। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इन उपलब्धियों से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान