दनियावां में जदयू का भव्य कार्यकर्ता संवाद सम्पन्न, स्नातक निर्वाचन 2026 में एनडीए की जीत का संकल्प*
*दनियावां में जदयू का भव्य कार्यकर्ता संवाद सम्पन्न, स्नातक निर्वाचन 2026 में एनडीए की जीत का संकल्प*
--
डॉ0 राजीव नयन की Youth Ajenda के लिए रिपोर्ट
---
🌷🌸🌸🌈🌈🍃🌺🪴🪴🏹🏹🏹🚩🚩🚩🚩
*दनियावां (पटना)।* पटना स्नातक निर्वाचन चुनाव-2026 के संदर्भ में जदयू के द्वारा दनियावां में सूर्यमंदिर के समीप गुरुवार को नीतीश लोहिया सभागार में एक विशाल *कार्यकर्ता संवाद* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *माननीय विधायक, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र श्री नीरज कुमार जी* मौजूद रहे। मंच पर उनके साथ *माननीय विधायक अरुण शाह जी, माननीय विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह जी, वरिष्ठ जदयू नेता जनार्दन प्रसाद सिंह जी,विशन कुमार बिट्टू(सरथुआ व फतुहा) जदयू सचिव संतोष कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष रंजीत यादव जी, जदयू के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह जी* एवं सभी मंडल अध्यक्षगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता *दनियावां प्रखंड जदयू अध्यक्ष नवनीत कुमार* ने की। कार्यक्रम में *मनोज पटेल,पटना ग्रामीण जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, खरभैया पैक्स अध्यक्ष मुन्ना कुमार, रवि प्रकाश,अवधेश मांझी ,संतोष कुशवाहा, रंजीय पासवान,अमलेश मांझी,मीडिया कर्मी सुधीर कुमार सिंह,डॉ0 राजीव नयन सिंह,राजा बाबू,शशिकांत दिवाकर,पुष्पेश पटेल,नागेन्द्र चंद्रवंशी* सहित बड़ी संख्या में जदयू, भाजपा, लोजपा एवं रालोसपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वक्ताओं ने कहा कि नीतीश व निशान्त कुमार के नेतृत्व में जदयू के भविष्य सुरक्षित है। बिहार को आगे बढ़ाने में लिए स्नातक वोटर्स एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार को अपने प्रथम वरीयता का वोट दें। चुनावी सभा में गुरुवार को शाम तक काफी गहमा गहमी रही। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर स्नातक निर्वाचन में एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार जी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें