गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना के सेहत केंद्र यूनिट द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना के सेहत केंद्र यूनिट द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया 


युथ एजेंडा की रिपोर्ट

गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना के सेहत केंद्र यूनिट द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी विभाग, आईजीआईएमएस, पटना के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्राओं को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में कैंसर संबंधी जागरूकता बढ़ाना था।


कार्यक्रम में आईजीआईएमएस, पटना से आईं डॉ. शिवानी सिन्हा (सहायक प्राध्यापक), डॉ. काजल सिन्हा (सहायक प्राध्यापक), डॉ. श्वेता सुमन (सहायक प्राध्यापक) तथा डॉ. शुभम श्री (मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर, सामुदायिक चिकित्सा विभाग) ने ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन के विषय में विस्तृत व्याख्यान दिया। विशेषज्ञों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को इन रोगों के प्रति जागरूक रहने, समय पर जांच कराने तथा टीकाकरण अपनाने की सलाह दी।


विशेषज्ञों ने एचपीवी संक्रमण के बारे में बताते हुए कहा कि यह एक सामान्य वायरस है, जो मुख्यतः संपर्क के माध्यम से फैलता है और लंबे समय तक अनदेखा रहने पर सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर एचपीवी वैक्सीनेशन एवं नियमित स्क्रीनिंग इस संक्रमण से बचाव के सबसे प्रभावी उपाय हैं।


इसके साथ ही उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार पर भी जोर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि हरी सब्जियाँ, ताजे फल, प्रोटीन युक्त भोजन, तथा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है। जंक फूड से परहेज और स्वच्छता बनाए रखना भी आवश्यक बताया गया।


डॉक्टरों ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि भारत में एचपीवी वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके। उन्होंने छात्राओं को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।


कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर विजय लक्ष्मी ने की। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।


इस कार्यक्रम का सफल संचालन सेहत केंद्र की नोडल अधिकारी डॉ. दीक्षा सिंह के समन्वय में किया गया।


कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे