युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण में प्रेम यूथ फाउंडेशन ने मारी बाजी
युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण में प्रेम यूथ फाउंडेशन ने मारी बाजी
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना - जिले के संपतचक स्थित द इगल व्यू ट्रेनिंग सेंटर में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित 7 दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस प्रशिक्षण में जिले भर से सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया परिणाम घोषित होने पर प्रेम यूथ फाउंडेशन के प्रतिभागियों ने बाजी मार ली।
कार्यक्रम में खुशी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर फाउंडेशन का नाम रोशन किया। वहीं, द्वितीय स्थान पर भी प्रेम यूथ फाउंडेशन के ही एक अन्य स्वयंसेवक ने कब्जा जमाया। इस उपलब्धि से फाउंडेशन में खुशी की लहर दौड़ गई है।
फाउंडेशन के स्वयंसेवक अविनाश कुमार ने बताया कि उनके सभी प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और अच्छे अंकों के साथ प्रशिक्षण पास किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय सहायता के लिए तैयार करना है, ताकि वे समाज में “आपदा मित्र” बनकर लोगों की मदद कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भूकंप, बाढ़, आगजनी, सड़क दुर्घटना जैसी आपदाओं से बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, मॉक ड्रिल के माध्यम से व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। इस उपलब्धि पर प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक आदित्य कुमार,कार्तिक कुमार मनी कुमार,नितिन कुमार,प्रिंस कुमार पाण्डेय, रवि मिश्रा,स्नेहा यादव,सुलेखा कुमारी काजल कुमारी ज्ञांति कुमारी, मांडवी कुमारी समेत सभी सदस्यों और स्थानीय लोगों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें