प्रेम प्रसंग में हुआ किशोर की हत्या पुलिस ने गुत्थी सुलझाने में सफल रही

 प्रेम प्रसंग में हुआ किशोर की हत्या पुलिस ने गुत्थी सुलझाने में सफल रही 


रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर 

यूथ एजेंडा 


पटना पुलिस की कार्रवाई | गुमशुदा किशोर हत्या कांड का सफल उद्भेदन*


दिनांक 23.03.2026 को मोकामा थानांतर्गत एक आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें दिनांक 20.03.2026 से एक किशोर के गुमशुदा होने की सूचना दी गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, बाढ़, पटना के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।


अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में प्रेम प्रसंग से संबंधित तथ्य प्रकाश में आया। साथ ही यह तथ्य सामने आया कि लड़की के कुख्यात चाचा ज्ञानप्रकाश द्वारा योजनाबद्ध तरीके से किशोर को बख्तियारपुर बुलाया गया तथा अपने सहयोगियों के माध्यम से दिनांक 20.03.2026 की रात्रि में हरनौत (जिला नालंदा) क्षेत्र में उसकी हत्या कर शव को छिपाने का प्रयास किया गया।


पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।


*बरामदगी:*

*• घटना में प्रयुक्त चाकू*

*• टाटा नेक्सॉन वाहन*

*• 05 मोबाइल फोन*

*• मृतक का चप्पल*


अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे