भाजपा विधायक घायल, मुख्य मंत्री ने विधायक का स्वास्थ्य का लिया जाएगा।

 भाजपा विधायक घायल, मुख्य मंत्री ने विधायक का स्वास्थ्य का लिया जाएगा।


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना। भाजपा के कुम्हरार विधायक संजय कुमार गुप्ता एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गये। उनकी छाती की पसलियों में गंभीर चोट आई है। डॉक्टर ने उन्हें चलने ,फिरने, और बोलने से पूर्ण रूपेण मना किया है। 

     बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संजय गुप्ता के निजी आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया। उनके बेहतर इलाज हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    विधायक श्री गुप्ता बंगाल के चुनाव प्रचार में भाग लेकर बीती रात पटना लौट रहे थे की बेगूसराय के आसपास अचानक एक मालवाहक ट्रक से  बड़ा टायर गिरने के कारण  विधायक श्री गुप्ता के ड्राइवर के गाड़ी का संतुलन खो दिया और गाड़ी पलट गई। घायल विधायक को तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां एक्सरे के माध्यम से यह उजागर हुआ कि विधायक की छाती की पसलियों में अति गंभीर चोट है। विधायक श्री गुप्ता अगम कुआं थाना के पास स्थित अपने निजी आवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इधर विधायक का हाल-चाल लेने और उनके देखने वालों का तांता लगा हुआ है। 

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वरीय पत्रकार एस  एन श्याम ने भी आज विधायक से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया और ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। भाजपा नेता हीरा सिंह ने भी विधायक श्री गुप्ता के जैन स्वस्थ होने की ईश्वरीय कामना की है। गौर तलब है कि श्री गुप्ता भाजपा के कर्मठ लगनशील और सशक्त कार्य कर्ता है। पिछले कई दौर से कुमार विधानसभा का प्रतिनिधि प्रतिनिधित्व करते हुए विधायक रह चुके अरुण कुमार सिंहां को इस बार चुनाव में टिकट नहीं दिया गया ।उनके बदले संजय गुप्ता को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया संजय ने भारी मतों से  चुनाव जीतकर भाजपा का परचम लहराया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे