नारी के सहभागिता से ही बनेगा विकसित भारत - मुख्यमंत्री
नारी के सहभागिता से ही बनेगा विकसित भारत - मुख्यमंत्री
यूथ एजेंडा से ऋतिक राज वर्मा की रिपोर्ट
पटना -मेरा युवा भारत, पटना, बिहार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में नारी शक्ति वंदन थीम पर राष्ट्रीय फन रन कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 06 बजे मैरिन ड्राइव रेलवे ब्रिज-जे.पी. गंगा पथ से प्रारम्भ होकर एल.सी.टी. घाट तक 2.5 किमी की दूरी तय करते हुए समाप्त हुआ। उक्त कार्यक्रम में प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, जीविका, महिला सामाजिक संगठनों, स्वंय सहायता समूह, सरकारी अधिकारीगण, स्कूल, कॉलेज के छात्राओं, प्रोफेसर आदि 5000 से अधिक संख्या में सम्मिलित हुए। यह कार्यक्रम नारी शक्ति को सम्मान देने और विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का उद्घाटन सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा किया गया तथा हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने में यह दौड़ का कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोक सभा एवं राज्य विधान सभा में 33% आरक्षण होने से महिलाओं का प्रतिनिधित्व प्रशासनिक एवं अन्य क्षेत्रों में सशक्त होगा। कार्यक्रम के दौरान श्रेयसी सिंह विधायक जमुई, मीना कुमारी विधायक बाबूबरही, शालिनी मिश्रा विधायक केसरिया,रमा निषाद विधायक औराई, संगीता कुमारी विधायक मोहनिया, रशिम वर्मा सदस्य बिहार वूमेन कमीशन, सीता साहू मेयर पटना, डॉ. रत्ना अमृत प्राचार्या बी.डी. कॉलेज पटना ने उपस्थित होकर महिलाओं का हौसला बुलंद किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सभी का पंजीकरण किया गया तथा दौड़ के समाप्ति के पश्चात प्रमाण-पत्र वितरण किया। श्रेयसी सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम से महिलाओं में सामूहिक भागीदारी और राष्ट्रीय प्रगति की भावना और मजबूत होगी। मौके पर प्रमुख लोगो में वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ सुहेली मेहता, मेरा युवा भारत के राजयनिदेशक कपिलदेव राम, गांधीवादी प्रेम जी, उपनिदेशक सूर्यकांत कुमार, जिला युवा अधिकारी शुशील कुमार, एसपी कर्ण, शिवजी राम,केदारनाथ सिंह, चन्देश्वर पांडेय, समित कुमार राजू,रणधीर कुमार , मिश्री लाल साह, हिमांशु शर्मा, रजनी,अलका,अंजू,आकांक्षा समेत भारी सँख्या में लोग मौजूद रहे ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें