पटना पुलिसब की त्वरित कार्रवाई: ज्वैलरी दुकान डकैती कांड का उद्भेदन, पुलिस मुठभेड़ में 01 अपराधी घायल, घायल अपराधी सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद।*
*पटना पुलिसब की त्वरित कार्रवाई: ज्वैलरी दुकान डकैती कांड का उद्भेदन, पुलिस मुठभेड़ में 01 अपराधी घायल, घायल अपराधी सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद।*
रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर
यूथ एजेंडा
पटना- रामकृष्णानगर थानांतर्गत स्थित एक ज्वैलरी दुकान में 02 मोटरसाइकिल पर सवार 05 अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर डकैती की घटना कारित की गई थी।
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा , पटना के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)परिचय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त उदित कुमार को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में अन्य संलिप्त अभियुक्तों की पहचान हुई, जिसके आधार पर मुख्य अभियुक्त दिलीप कुमार एवं एक अन्य अभियुक्त रोहन को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त दिलीप कुमार द्वारा दुकानदार के साथ मारपीट कर उसे घायल करने की बात सामने आई है।
गिरफ्तार अभियुक्त दिलीप कुमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी हेतु उसके साथ बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई।
इस दौरान अभियुक्त द्वारा छिपाए गए लोडेड हथियार से एक पुलिस पदाधिकारी पर फायरिंग की गई, जिसके प्रत्युत्तर में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में अभियुक्त दिलीप कुमार के पैर में गोली लगी।
घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।
इस कांड में संलिप्त कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही घटना में प्रयुक्त 01 पिस्टल, 01 देशी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस एवं 01 गोली का खोखा बरामद किया गया है।
शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी एवं अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें