अपने बेबाक अंदाज और सादगीपूर्ण जीवन,समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए जाने जाएंगे स्व0 चंद्रशेखर ---
जयंती पर याद किये पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर 🌺🌺🌺
----
अपने बेबाक अंदाज और सादगीपूर्ण जीवन,समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए जाने जाएंगे स्व0 चंद्रशेखर
---
यूथ एजेंडा के लिए दनियावां से डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट
---
दनियावां(पटना).प्रखंड के जवाहरलाल नेहरू शिशु सेवा मंडल,शाहजहांपुर के तत्वावधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री महान समाजवादी नेता चंद्रशेखर की 99 वीं जयंती मनाई गई।जिसमें बड़ी संख्या में समाजसेवी,बुद्धिजीवियों और युवाओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का विश्लेषण करते हुए वरीय पत्रकार और समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर उनका निजी जीवन सादगी से भरा था।उन्होंने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया,इसी वजह से कई बार राजनीतिक नुकसान भी उठाया।संसद में उनका भाषण तथ्यों और बेबाक़ी से ओतप्रोत होते थे।पक्ष-विपक्ष दोनों उनकी बात गौर से सुनते थे।सरपंच अनिल कुमार सिंह ने उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन निवेदित करते हुए कहा कि 1983 में उन्होंने कन्याकुमारी से दिल्ली तक 4260 किलोमीटर की 'भारत यात्रा' पैदल की थी।छः महीने में गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद किया।इसे जन-सम्पर्क का अनोखा उदाहरण माना जाता है।इस मौके पर रामनाथ सिंह,बच्चा सिंह,सुरेश पंडित(अवकाश प्राप्त शिक्षक),रामध्यान सिंह,डॉ राजीव नयन समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।वहीं,लाला सिंह स्मृति मंच,मसाढी़ के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की जयंती पर पूर्व मुखिया व मसाढी़ पैक्स अध्यक्ष अरविंद सिंह ने दर्जनों फलदार और छायादार वृक्ष लगाये और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में इंद्रजीत कुमार घोष,वीरबहादुर सिंह,रोनी सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें