फरार अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया
फरार अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया
रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर
यूथ एजेंडा
खुसरूपुर। थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में फरार चल रहे चार अभियुक्तों की तलाश तेज हो गई है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इन अपराधियों के इश्तेहार चस्पाने शुरू कर दिए हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। एसआई संतोष कुमार ने बताया कि हत्या के इस गंभीर मामले में वांछित फरार अभियुक्त हैं। (1) विमल यादव, (2) धरमवीर यादव, (3) सकील यादव और (4) सिन्टू कुमार। ये चारों आरोपी लंबे समय से फरार हैं और पुलिस की निगरानी में हैं। न्यायालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में दिनांक 28 अप्रैल 2026 को एसआई संतोष कुमार ने विधिवत इश्तेहार चस्पा किया। इश्तेहार पर अभियुक्तों के नाम और अपराध का विवरण स्पष्ट रूप से अंकित है। पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि ये अभियुक्त खतरनाक हैं और इनके बारे में किसी को भी जानकारी मिलने पर तुरंत थाने से संपर्क करने को कहा गया है। इश्तेहार चस्पाने अपराधियों को पकड़ने की उम्मीद भी बढ़ गई है। खुसरूपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मामले की जानकारी के अनुसार, मालपुर गांव में हुई इस हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया था। पीड़ित पक्ष ने अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और छापेमारी तेज कर दी गई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें