अस्पतालों में आपदा प्रबंधन की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित कराएं पदाधिकारीः संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग*

 *अस्पतालों में आपदा प्रबंधन की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित कराएं पदाधिकारीः संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट


*• संभावित आपदा के समय अस्पतालों में सुरक्षा मानकों के लिहाज से तैयार होने वाले दिशा-निर्देश को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), नई दिल्ली के साथ हुई वर्चुअल बैठक*


*• बैठक में आपदा प्रबंधन, राज्य स्वास्थ्य समिति, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के अधिकारी हुए शामिल*


पटना, 17 अप्रैल।


आपदा प्रबंधन विभाग में विभागीय सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के साथ वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया।


बैठक में एनडीएमए के अधिकारियों ने राज्य भर के अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही मरीजों की सुरक्षा के उद्देश्य से अस्पतालों के लिए आपदा प्रबंधन योजना तैयार करने के लिए कहा।


बैठक में संयुक्त सचिव ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों को जिले से लेकर निचले स्तर के सभी अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों में आपदा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निदेश दिए। साथ ही बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की प्रतिनिधि डॉ. रागिनी मिश्रा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्य के विभिन्न अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियों की जानकारी दी।


उक्त बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से जिलों के अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), सिविल सर्जन, आपदा प्रभारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी तथा जिला फायर सेफ्टी ऑफिसर आदि जुड़े।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे