किशोर का गला रेत कर हत्या मचा कोहराम


किशोर का गला रेत कर हत्या मचा कोहराम 

रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर 

यूथ एजेंडा 

पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ अपराधियों ने एक 15 वर्षीय किशोर की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के ही कटौना निवासी नीतीश पासवान के पुत्र अंकित कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है। अंकित का शव खुसरूपुर के जगमालबीघा गांव के पास बरामद किया गया। अपराधियों ने अत्यंत क्रूरता का परिचय देते हुए किशोर का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फतुहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) संजीव कुमार और खुसरूपुर के अपर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

पुलिस अधिकारी विभिन्न पहलुओं से मामले की छानबीन कर रहे हैं घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश थी या कोई अन्य विवाद।

एसडीपीओ संजीव कुमार ने आश्वासन दिया है कि अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस बीच, कटौना गांव में अंकित की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे