अभय और निक्की ने रचाई अनोखी शादी

 अभय  और निक्की ने रचाई अनोखी शादी 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना- राजधानी के फतुहा में यह शादी चर्चा का विषय बना हुआ है । स्टेशन मास्टर अभय कुमार उर्फ राहुल एवं बीपीएससी शिक्षिका निक्की ने दांपत्य जीवन की सुरुआत काशी से दर्जनों पुरोहितों को बुलाकर गंगा आरती से किया । यह नजारा अद्भुत रहा हजारों लोगों ने इसे खूब सराहा । अभय कुमार उर्फ राहुल पटना के ही सिंगरियावा गांव के राजेश कुमार यादव के प्रथम सुपुत्र है । समाज सेवा में एम ए करने के बाद सामाजिक कार्यो में जुटे रहे और बिहार दारोगा और स्टेशन मास्टर का रिजल्ट में इन्होंने स्टेशन मास्टर बनना पसंद किया । देश के अग्रणी युवा संगठन प्रेम यूथ फाउंडेशन से जुड़कर देश दुनिया का समझ बनाया जिसका झलक यह विवाहोत्सव में दिखा और गंगा आरती का आयोजन कर एक नई सुरुआत किया है । अभय ने बताया कि शादी में हमे हर्ष फायरिंग और पश्चिमी सभ्यता को रोकने की जरूरत है । पर्यावरण संरक्षण और गंगा को निर्मल और अब अविरल बनाने के लिए हम आजीवन काम करेगे । वही मौके पर उपस्थित गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि राहुल और निक्की ने बहुत ही सराहनीय प्रयास किया है इसे अपनाने की जरूरत है । मौके पर शिक्षाविद कपिलदेव प्रसाद, लाइफ लाइन ऑक्सीजन बैंक के सचिव शिशुपाल कुमार, किसान श्री जगमोहन यादव, पूर्व मुखिया बबलु चंद्रवंशी, राजद नेता कौशलेंद्र यादव , जय राम यादव, दिलीप कुमार , निरंजन कुमार, राजन कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे