परीक्षा केंद्र बदलने के लिए दिया छात्र-संघ प्रतिनिधियों ने ज्ञापन
परीक्षा केंद्र बदलने के लिए दिया छात्र-संघ प्रतिनिधियों ने ज्ञापन
--
यूथ एजेंडा के लिए हिलसा से डॉ0 राजीव कुमार नयन की रिपोर्ट
--🌺🌺⛈️
हिलसा(नालंदा).एस.यू कॉलेज हिलसा का परीक्षा केंद्र केएसटी कॉलेज, बिहार शरीफ बनाए जाने पर छात्र जदयू पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पूर्वी भाग (नालंदा) के अध्यक्ष आशीष कुमार ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रो मनोज कुमार जी मिलकर सौंपा ज्ञापन ।
विदित हो, छात्र जदयू के प्रयास से पूर्व से ही एस. यू. कॉलेज, हिलसा का परीक्षा केंद्र हिलसा में ही रहता आया है, इस बार जानकारी मिली कि विश्वविद्यालय द्वारा एस. यू. कॉलेज, हिलसा का स्नातक सत्र (2023-2027) समेस्टर -06 का परीक्षा का परीक्षा केंद्र बिहारशरीफ बनाया गया हैं।
आज छात्र जदयू, हिलसा के कार्यकर्ता,पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के पूर्वी भाग के अध्यक्ष आशीष कुमार जी के नेतृत्व में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रो,मनोज कुमार सर जी से मिलकर एस. यू. कॉलेज, हिलसा का परीक्षा केंद्र हिलसा में ही बनाने के संदर्भ में आवेदन दिया।
आवेदन के आलोक में परीक्षा नियंत्रक महोदय ने आश्वासन देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एस. यू. कॉलेज, हिलसा का परीक्षा केंद्र सरदार पटेल कॉलेज, हिलसा को बना दिया जायेगा।
साथ मे, छात्र नेता रिशु पटेल पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के छात्र जदयू पूर्वी भाग के उपाध्यक्ष अंकेश रंजन, छात्र जदयू से एस.यू कॉलेज के अध्यक्ष राकेश कुमार अन्य छात्र जदयू के साथी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें