महान् स्वतंत्रता सेनानी शिविद् व मुखिया स्व बांके बिहारी निर्मल की 28वी पुण्यतिथि पर याद किया गया।
महान् स्वतंत्रता सेनानी शिविद् व मुखिया स्व बांके बिहारी निर्मल की 28वी पुण्यतिथि पर याद किया गया।
रिपोर्टर यूथ एजेंडा से बिपीन बिहारी निर्मल
दनियावां 24 अप्रैल 2026
महान् स्वतंत्रता सेनानी शिविद्
ग्राम पंचायत सिंगरियावां के पूर्व मुखिया स्व बांके बिहारी निर्मल जी के पैतृक गांव सिंगरियावां में 28वी पुण्यतिथि पर स्व बांके बिहारी निर्मल जी के शैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया, तथा उनके द्वारा देश के स्वाधीनता संग्राम में शक्रिय योगदान के साथ साथ राजनीतिक सामाजिक जीवन में मुखिया के पद रहते हुए समाज के दबे कुचले व असहाय लोगों सम्मान व अधिकार लिए सदैव संघर्षों पर प्रकाश डाला गया तथा उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया।
पुण्यतिथि का आयोजन प्रत्येक वर्ष स्व बांके बिहारी निर्मल के कनिष्ठ सुपुत्र समाजसेवी बिपीन बिहारी निर्मल व परिवारजनों के द्वारा मनाया जाता है, इस अवसर पर पुत्रवधु कुमारी रेणु निर्मल, पुत्री कुमारी आशा निर्मल, पौत्री अस्मिता रानी, अनुप्रिया रानी,पौत्र अभिजीत राज निर्मल, अभिनीत राज निर्मल, अरमान राज निर्मल परिवार के अलावे दर्जनों सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित हो कर श्राद्ध सुमन अर्पित किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें