गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना की ओर से नारी शक्ति वंदन जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना की ओर से नारी शक्ति वंदन जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में *“नारी शक्ति वंदन जागरूकता अभियान”* के अंतर्गत आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को स्लोगन एवं पोस्टर प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के सभी विभागों द्वारा IQAC के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी सृजनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर और प्रभावशाली स्लोगन के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए, जिनमें महिला अधिकार, समानता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं—खुशी, अनामिका, आस्था, कोमल, स्नेहा एवं दरक्षा—को विजेता घोषित किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या, प्रो. विजय लक्ष्मी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और सामाजिक जागरूकता को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें