आफताब आलम हत्याकांड का मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार*
*आफताब आलम हत्याकांड का मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार*
रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर
यूथ एजेंडा
खुसरूपुर।थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी आफताब आलम हत्याकांड मामले में थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने मुख्य आरोपी हैबतपुर निवासी संजीत कुमार उर्फ संजीत डॉन को छापेमारी कर झारखंड के रामगढ़ स्थित कुज्जू से गिरफ्तार किया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या के बाद से आरोपी झारखंड में छिपकर रह रहा है।सूचना के बाद एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया तथा टीम को झारखंड रवाना किया,जहां से संजीत को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल,एक कीपैड मोबाइल तथा एक थार गाड़ी बरामद की है।गिरफ्तार आरोपी से एसडीपीओ 2 संजीव कुमार ने थाना पर लंबी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें