खुसरूपुर के निर्मलीचक विद्यालय से 8 कंप्यूटर और इन्वर्टर चोरी, जांच में जुटी पुलिस
खुसरूपुर के निर्मलीचक विद्यालय से 8 कंप्यूटर और इन्वर्टर चोरी, जांच में जुटी पुलिस
पटना/खुसरूपुर (रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर - यूथ एजेंडा):
राजधानी पटना से सटे खुसरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्मलीचक स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से बेखौफ चोरों ने बीती रात बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने स्कूल परिसर को निशाना बनाते हुए कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे 8 कंप्यूटर और 1 इन्वर्टर चुरा लिए।
घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब विद्यालय के कर्मचारी वहां पहुंचे। स्कूल में हुई चोरी की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
मामले की सूचना मिलते ही खुसरूपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह दलबल के साथ फौरन मौके पर पहुंचे। थाना अध्यक्ष ने घटनास्थल का मुआयना कर गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरी गए सामान को बरामद कर लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें