शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने 16 सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई ---
शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने 16 सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई
---
श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय में विदाई समारोह में नम हुई आंखे
--
युथ एजेंडा के लिए डॉ राजीव नयन की रिपोर्ट
-----🌹🌹🌧️🌧️🌈🪴🪴🚩🚩🚩🚩🍨🌻🍒💞🦈🦈🦈🦈🪴
दनियावां/हिलसा.दनियावां हिलसा मार्ग पर सूर्यमंदिर तालाब के खूबसूरत लोकेशन पर बसे श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा, नालंदा के सभागार में सोमवार को महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा सेवानिवृत्त हुए 16 कर्मियों के सम्मान-सह-भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महासंघ के मुख्य संरक्षक गंगा प्रसाद झा,अध्यक्ष वैंकटेश कुमार,राज्य महामंत्री रोहित कुमार,प्रभाग अध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद यादव,मंत्री दीपक कुमार सिंह,राज्य कोषाध्यक्ष विनोद कुमार,मृत्युंजय सिंह ने संघ के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय किया और अपनी गरिमापूर्ण उपस्थित से माहौल को सुखद अनुभूति दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिवचन्द्र सिंह एवं मुख्य अतिथि हिलसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिवचन्द्र सिंह ने की, जबकि मंच का सफल संचालन शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. राजीव नयन सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि विधायक श्री कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त कर्मियों के महाविद्यालय के प्रति योगदान की सराहना की तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को भी संबोधित करते हुए संस्थान के विकास में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. शिवचन्द्र सिंह ने कहा कि विगत एक दशक से शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद विदाई समारोह की परंपरा बंद थी। उनके कार्यकाल में इस परंपरा को पुनः प्रारंभ करते हुए सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में यह समारोह आयोजित किया गया है। उन्होंने इस पहल के लिए शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ को बधाई दी तथा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की।
समारोह में उपस्थित सेवानिवृत्त कर्मियों में श्री अरुण प्रसाद, पूर्व प्रधान सहायक; श्री देवशरण प्रसाद, पूर्व प्रधान सहायक; स्व. राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधान सहायक; कुमारी सुनीता सिन्हा, पूर्व सहायिका; श्रीमती पदमा रानी, पूर्व सहायिका; श्री राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजकुमार यादव; श्री रामप्रवेश; श्री नन्दकिशोर सिंह; श्री गनौरी प्रसाद; श्री केदारनाथ सिंह; श्री सुरेंद्र प्रसाद; श्री श्याम किशोर सिंह; श्रीमती सुनैना देवी; स्व. सुरेन्द्र प्रसाद, बिजली मिस्त्री; श्री कैलाश ठाकुर; श्री शिवनारायण सिंह तथा श्री देवनन्दन प्रसाद सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत्त कर्मियों को बैग, वस्त्र, डायरी, पेन, श्रीमद्भगवद्गीता, माला एवं पौधा आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके सेवाकाल में महाविद्यालय के प्रति दिए गए योगदान को स्मरण किया। समारोह भावुक एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मनोविज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. पिंकी कुमारी ने किया। एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।मौके पर,महाविद्यालय के सभी सम्मानित प्राध्यापक गण,उपाध्यक्ष जलेंद्र कुमार,पूर्व जिलासचिव आलोक कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष रोनित रॉय,सचिब शैलेश कुमार, कार्यकरणी सदस्य सह शिक्षाविद कुमार पवन,प्रदीप,गुडडू, वजरंगी वर्मा,मधुसूदन,मुनील पटेल,प्रधान सहायिका सुभद्रा सिन्हा, सियापति देवी,मो0 वसीम,राजा कुमार,चिंटू, बीरेंद्र, सुजीत,यशपाल,अजीत कुमार,परमेन्द्र, राजेश,शांति देवी,रंजीत कुमार,सुनिति देवी,छात्र नेता आशिष पटेल,रिशु पटेल,विभूति कुमार यादव,रौशन मिश्रा व 100 से ज्यादा छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें