बैकुंठधाम में ओपी का हुआ शुभारंभ शिव भक्तों में खुशी की लहर

 बैकुंठधाम में ओपी का हुआ शुभारंभ शिव भक्तों  में खुशी की लहर



यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना- : स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। बैकुंठधाम गौरीशंकर मंदिर में नए पुलिस आउट पोस्ट  का विधिवत शुभारंभ किया गया। ओपी शुरू होने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी तथा लोगों को त्वरित न्याय मिल सकेगा।


शुभारंभ समारोह के दौरान ओपी  प्रभारी संतोष कुमार को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव प्रेम कुमार , न्यास समिति के सचिव राजा राम सिंह ,वरिष्ठ पत्रकार बीएन चौबे, अविनाश कुमार पांडेय, सुनील कुमार, कन्हैया पांडेय, नरेंद्र पांडेय, अजय राज, रंजन  के साथ-साथ क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अब नहीं जाना पड़ेगा दूर थाना इससे पहले बैकुंठधाम के लोगों को छोटी-बड़ी शिकायतों के लिए दूर मुख्य थाना जाना पड़ता था। ओ पी  खुलने के बाद अब शिकायत और सुरक्षा संबंधी सभी कार्य स्थानीय स्तर पर ही हो सकेंगे। रात में गश्ती भी बढ़ेगी जिससे चोरी और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगेगा।पुलिस ने जनता से की सहयोग की अपील

नए ओपी  प्रभारी संतोष कुमार  ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है। बैकुंठधाम ओपी के शुरू होने से पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी कम होगी। अपराध मुक्त क्षेत्र बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसमें आप सभी का सहयोग जरूरी है। अगर कहीं भी अपराध या गलत गतिविधि दिखे तो तुरंत ओपी  को सूचना दें।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि  खुलने से महिलाओं और बुजुर्गों को काफी सुविधा होगी और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनेगा। मौके पर राजेन्द राणा पासवान, अरविंद यादव, मदन पासवान , राजा सिंह,शिव कुमार सिंह समेत सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान