कृषि उत्पादों को उचित मूल्य निर्धारित हो
युथ एजेंडा से दिल्ली राज्य ब्यूरो रघुवीर कश्यप की खबर
नई दिल्ली: पंजाब की कृषि उपज की खरीद एवं रख-रखाव से संबंधित सरकारी व्यवस्था में हो रहे बहु-सौ करोड़ी घोटालों तथा सरकारी धन को हुए भारी नुकसान के संबंध में एफ. आई. आर. संख्या 11/2022 के व्हिसलब्लोअर गुरप्रीत सिंह ने लगातार हो रहे घोटालों की निष्पक्ष, स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से करवाने की केंद्र सरकार से मांग की है।
गुरप्रीत सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पंजाब सरकार को कृषि उपज की खरीद, भंडारण एवं रख-रखाव संबंधी कार्यों के लिए दिए गए अधिकारों का गंभीर दुरुपयोग किया जा रहा है। पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित टेंडरों में हुई कथित अनियमितताओं के संबंध में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो, लुधियाना द्वारा एफआईआर नंबर 11/2022 दर्ज की गई थी, जिसमें 15 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसमें तत्कालीन कैबिनेट मंत्री
*गुरप्रीत सिंह, शिकायतकर्ता, पंजाब*
"हम पंजाब से दिल्ली इसीलिए आए है ताकि हमारी बात पूरा देश सुने। आप पार्टी पंजाब में घोटाले कर रही है और ब्यूरोक्रेसी पूरी तरह से मिली हुई है। उनका एक is अफसर भी भाग गया है। हम टैक्सपेयर्स का पैसा व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
*रोहित कुमार, शिकायतकर्ता, पंजाब*
"पंजाब में जिस तरीके से ब्यूरोक्रेसी ने कब्जा किया हुआ है उससे राज्य पर क़र्ज़ बढ़ता ही जा रहा है हम गृह मंत्री जी से मिलना चाहते है ताकि वो पंजाब के हालातों को सुधार सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें