गंगा देवी महिला महाविद्यालय में एक पेड़ माँ के नाम पर पौधारोपण

 गंगा देवी महिला महाविद्यालय में एक पेड़ माँ के नाम पर पौधारोपण


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना-आज दिनांक 25.08.2026 को गंगा देवी महिला महाविद्यालय एवं वन बिहार सिग्नल कंपनी के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के द्वारा ' एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर श्यामा राॅय ने कैडेट्स को पेड़ की महत्ता बताते हुए उनके अनगिनत लाभ बताए और साथ ही ये हिदायत दिया कि सिर्फ महाविद्यालय में ही नहीं  अपने घर में भी पौधे लगाइए और उसकी देखभाल करिए। अलग अलग पौधों की क्या विशेषता है इस पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। महाविद्यालय की एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर डॉ. खुशबू ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारे देश में ' एक पेड़ मां के नाम' अभियान चलाया गया है।इसका उद्देश्य बहुत सरल और भावपूर्ण है। जब कोई बच्चा या युवा अपनी मां के नाम पर  एक पेड़ लगाते हैं तो वह केवल मिट्टी में बीज नहीं बोता, बल्कि प्रेम और जिम्मेदारी का बीज भी बोता है। इसलिए जब हम मां के नाम पेड़ लगाते हैं, तो हम दो महान कार्यों को एक साथ जोड़ते है- मां के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी। अतः सभी को प्रति वर्ष एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान