प्राचीन बैकुंठ धाम मंदिर पहुंचे मंत्री मिथिलेश तिवारी, मंदिर सचिव राजाराम सिंह ने किया भव्य स्वागत

 यूथ एजेंडा | ब्रेकिंग न्यूज़

प्राचीन बैकुंठ धाम मंदिर पहुंचे मंत्री मिथिलेश तिवारी, मंदिर सचिव राजाराम सिंह ने किया भव्य स्वागत


खुसरूपुर / पटना:

बिहार सरकार के माननीय मंत्री मिथिलेश तिवारी ऐतिहासिक एवं पौराणिक श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में आगमन पर उन्होंने भगवान गौरीशंकर के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा राज्य की समृद्धि और शांति की कामना की।

इस अवसर पर बैकुंठ धाम मंदिर न्यास समिति के सचिव राजाराम सिंह ने मंत्री महोदय का अंगवस्त्र और अंगवस्त्रम पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही मंदिर समिति की ओर से उन्हें श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर का प्रतीक चिह्न (स्मृति चिह्न) सप्रेम भेंट किया गया।

मंदिर दर्शन के दौरान न्यास समिति के अन्य सदस्य, स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रंजन कुमार (क्राइम रिपोर्टर, यूथ एजेंडा)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान