हिलसा के इस स्वाद का टेस्ट नहीं लिया तो समझो जिंदगी अधूरी है!*
*हिलसा के इस स्वाद का टेस्ट नहीं लिया तो समझो जिंदगी अधूरी है!*
शुद्ध दूध, खोये, रबड़ी, दही, सोंधी खुशबू से भरी मुरकी, बर्फी,पेड़ा एवं नमकीन हर एक में बेशुमार स्वाद।
---
डॉ0 राजीव नयन की youth एजेंडा के लिए लिखी गयी ब्लॉग पोस्ट
--🍩🥧💞🌧️🧁🍮🪴🍪🌧️🌧️🌧️🌹💞🌺🌈🌧️🌧️🌧️🚩🚩🚩🚩🚩🚩
*दनियावां / हिलसा -* दनियावां-हिलसा मार्ग पर वरुण तल बजरंगबली मंदिर के समीप, पुराने सब्जी मार्केट के पास एक छोटी सी लेकिन 1970 के दशक से चली आ रही मिठाई की दुकान है जो स्वाद और सेहत का खजाना है।
संचालक हैं *श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता जी*, जिन्हें स्थानीय लोग प्यार से *भंटा जी* कहते हैं। मजाकिया अंदाज के 36 वर्षीय ये युवा उद्यमी आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
चीनी का भाव भले 45 से 70 रुपये हो गया, पर इनकी मिठास आज भी वैसी ही है, बल्कि पहले से ज्यादा।
*खासियत क्या है?*
इनके यहाँ का पेड़ा, दीवाली का घी वाला सोंधी लड्डू, बर्फी, छेना पायस, मिर्जई, नमकीन और सबसे खास - *देसी दही*। बंगाल की मिष्टी दही में चीनी पड़ती है, पर इनकी दही शुद्ध दूध का असली स्वाद देती है। दूध भी ये शुद्ध दूधियों से ही लेते हैं। रबड़ी, खोया, गुलाब जामुन, बर्फी - सबका जायका लाजवाब।
सोंधी खुशबू का राज है - कोयले की आंच पर दूध को धीरे-धीरे औटाना और खूब परिश्रम से खोबे से बर्फी-पेड़ा बनाना।
इनके पिताजी भी कुशल हलवाई थे। भंटा जी ने बताया कि आज के प्रसिद्ध मिठाई कारोबारी श्री हिटलर गोप जी भी 1970-80 के दशक में इनके यहाँ दूध पहुंचाते थे। पिताजी को गुजरे 6 साल हो गए, पर ये टूटे नहीं, बल्कि मां, पुत्र और स्टाफ के साथ पुश्तैनी कारोबार को और आगे बढ़ाया। स्नातक राजेन्द्र जी ने सरकारी नौकरी के पीछे न भागकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।
हर मंगलवार को वरुण तल चौराहा पर हनुमान जी को अर्पित करने के लिए 11 रु. से 101 रु. तक के शगुन वाले लड्डू-बर्फी की यहाँ खूब बिक्री होती है। हाल ही में कई रुद्राभिषेक में भी इनके लड्डू-पेड़े गए।
इस मार्केट के मालिक श्री सुमन सिंघानिया जी और बुजुर्ग व्यवसायी श्री वैद्यनाथ जी भी बताते हैं कि राजेन्द्र ने अपनी लगन और स्वाद से सबका दिल जीता है।
*तो आइये!*
एक बार हिलसा, वरुण तल चौराहा पर भंटा जी की दुकान पर जरूर आइये। हिलसा के इस टेस्ट को अपने पर्व-त्योहार में शामिल कीजिये।
भोलेनाथ, इंद्रदेव और बजरंगबली की कृपा इन पर और हम सभी दनियावां-हिलसा वासियों पर बनी रहे। जहाँ गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं होता।
जय श्री राम! हर हर महादेव! 🙏🚩🚩🌹🌧️💞


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें