खुसरूपुर में गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 125 लीटर देशी शराब के साथ 3 शराब माफिया गिरफ्तार
खुसरूपुर में गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 125 लीटर देशी शराब के साथ 3 शराब माफिया गिरफ्तार
खुसरूपुर (पटना) | क्राइम रिपोर्टर: रंजन कुमार (यूथ एजेंडा)
पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापेमारी कर 125 लीटर देशी शराब के साथ तीन शराब माफियाओं को रंगे हाथ धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
शिव कुमार (उम्र 35 वर्ष), पिता- स्व. सुरेन्द्र राय, निवासी- ग्राम खुसरूपुर, जिला पटना।
रामचन्द्र सिंह (उम्र 55 वर्ष), पिता- स्व. कामेश्वर सिंह, निवासी- ग्राम फुलबरिया, थाना खुसरूपुर, जिला पटना।
मुकेश कुमार (उम्र 35 वर्ष), निवासी- ग्राम हरदाशबिल्हा, थाना खुसरूपुर, जिला पटना।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब की बड़ी खेप खपाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाकर छापेमारी की और मौके से 125 लीटर देशी शराब बरामद करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई काफी अहम मानी जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें