*कवि सत्यनारायण के निधन पर हिंदी विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि*

 *कवि सत्यनारायण के निधन पर हिंदी विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि*



---

डॉ0 राजीव नयन की YOUTH AJENDA के लिए श्रधांजलि रिपोर्ट!-

--

बिहार गीत के छंदबद्ध कविता के रचयिता

---


*दनियावां/ हिलसा* 'मेरे भारत के कंठहार' बिहार गीत के रचयिता कवि-गीतकार सत्यनारायण जी के निधन पर दनियावां प्रखंड की साहित्यिक,सामाजिक व जनसरोकार से जुड़ी संस्था हिंदी विकास मंच, सरथुआ एवं उपशाखा हिलसा द्वारा शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। विदित है कि कवि सत्यनारायण का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार की देर रात पटना के कदमकुआं स्थित आवास पर निधन हो गया। शनिवार को बांस घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

शोक सभा में संस्था के अध्यक्ष साहित्यकार व वरीय मीडिया कर्मी डॉ. राजीव नयन ने बताया कि कवि सत्यनारायण ने साहित्यिक साधना और अपनी कालजयी रचनाओं से बिहार की माटी, संस्कृति और गौरव को स्वर एवं शब्द दिए। उनके गीत, नवगीत और कविता मधुरिम थी।

संस्था की सचिव नीतू कुमारी व प्रवक्ता संतोष कुमार पार्थ ने उन्हें बिहार की मिट्टी का महान सपूत बताया।

मौके पर साहित्य प्रेमी व वरीय जदयू नेता बिशन कुमार बिट्टू, विमलेश कुमार, दीपशिखा, अनायरा श्री, मंटू कुमार (शिक्षक), वार्ड सदस्य व अधिवक्ता शम्भू कुमार, पैक्स अध्यक्ष खरभैया मुन्ना कुमार, रामदयाल पासवान, अम्बर पटेल, विजय शंकर, ऋषि, रविरंजन, अभिषेक, उदय शंकर केसरी व जीवन बीमा अभिकर्ता मुकेश कुमार सहित 50 से अधिक साहित्य प्रेमी व बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

सभा के अंत में उनकी स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी शाश्वत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान