शराब फैक्ट्री का हुआ ध्वस्त

 यूथ एजेंडा | ब्रेकिंग न्यूज


रंजन कुमार क्राइम रिपोर्टर यूथ एजेंडा 

पटना (खुसरूपुर): खुसरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरोधरपुर दियारा इलाके में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक लालू कुमार के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाने की सामग्री, खाली बोतलें, रैपर और ढक्कन बरामद किए गए हैं। हालांकि, पुलिस और उत्पाद विभाग की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से चकमा देकर फरार होने में सफल रहे।

सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश के अनुसार, फरार तस्करों की पहचान की जा रही है और पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त करने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीम अब इस बात की पड़ताल में जुटी है कि यह अवैध नेटवर्क कहां-कहां सप्लाई फैला रहा था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान