बाढ़-सहित किसी भी आपदा में करेंगे लोगों की सहायता

 युवा आपदा मित्र मदद के लिए तैयार 



बाढ़-सहित किसी भी आपदा में करेंगे लोगों की सहायता


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

*पटना -बिहार में बाढ़ और अन्य आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित आपदा मित्र* की टीम पूरी तरह से तैयार है। लाल टी-शर्ट पहने, गले में आई-कार्ड और सुरक्षा उपकरणों के साथ ये युवा स्वयंसेवक 24 घंटे लोगों की मदद के लिए अलर्ट मोड पर हैं।

 आपदा मित्रों के हाथ में लाइफ जैकेट, रस्सी और मेगाफोन जैसे जरूरी उपकरण हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने में मददगार साबित होंगे। टीम का नेतृत्व कर रहे गोपी कुमार सचिव प्रेम यूथ फाउंडेशन  ने बताया कि सभी आपदा मित्र को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।

कौन हैं आपदा मित्र

आपदा मित्र भारत सरकार और राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत स्थानीय युवाओं को:

1.  *तैराकी और बचाव कार्य* का प्रशिक्षण

2.  प्राथमिक चिकित्सा 

3.  *लाइफ जैकेट और रस्सी का उपयोग*

4.  *भीड़ प्रबंधन और जागरूकता* फैलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है।


*रात-दिन करेंगे सेवा*

आपदा मित्रों ने कहा कि चाहे दिन हो या रात, अगर कहीं भी बाढ़, डूबने या किसी अन्य आपदा की सूचना मिलती है तो वे तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट जाएंगे।


 आपदा मित्र प्रिंस ने कहा हमने प्रशिक्षण के दौरान सीखा है कि अपनी जान जोखिम में डालकर भी दूसरों की जान कैसे बचानी है। हम बिहार के हर नागरिक की सुरक्षा के लिए तैयार हैं।प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि आपदा की स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत आपदा मित्र या प्रशासन को सूचना दें। साप काटने पर झाड़ फूक के चक्कर मे न पड़े सीधे अस्पताल पहुँचे । वर्षा के समय पेड़ के नीचे न रहे बज्रपात से दुर्घटना हो सकती है । नदी में बहाव काफी तेज है अधिक पानी मे जाने से बचें ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान