करेंट लगने से किसान की मौत

 यूथ एजेंडा

रिपोर्टर: रंजन कुमार (क्राइम रिपोर्टर)

बाढ़: खेत देखने जा रहे किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण

बाढ़ (शेखोपुर)। बाढ़ थाना क्षेत्र के शेखोपुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां करंट लगने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखोपुर गांव निवासी नरेश राय के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं बिजली विभाग की घोर लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

खेत जाने के दौरान रास्ते में हुआ हादसा

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को नरेश राय रोजाना की तरह अपने खेत की देखभाल के लिए घर से निकले थे। रास्ते में पहले से ही बिजली का नंगा तार गिरा हुआ था, जिसकी चपेट में वे आ गए। करंट इतना तेज था कि वे वहीं गिर पड़े। हादसा सुनसान रास्ते पर होने के कारण मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें समय पर कोई मदद नहीं मिल सकी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

काफी देर बाद जब ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी, तो परिजनों को इसकी सूचना दी गई। आनन-फानन में ग्रामीण और परिजन उन्हें उठाकर बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बांस के सहारे खींचा गया था तार, ग्रामीणों का आरोप

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली का पोल गिर जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी। आरोप है कि बीती रात कुछ लोगों द्वारा बांस के सहारे बिजली के तार को बेहद कम ऊंचाई पर खींचकर चालू कर दिया गया था। नरेश राय को इस खतरे का अंदाजा नहीं था, जिसके कारण वे इस हादसे का शिकार बन गए।

जांच और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद शेखोपुर गांव के लोगों ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी कर्मचारियों व जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान