गंगा देवी महिला महाविद्यालय में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन

 गंगा देवी महिला महाविद्यालय में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन



यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना, 31 अगस्त 2026।


गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एवं राष्ट्र सेविका समिति, दक्षिण बिहार प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में ‘रक्षा बंधन पवित्र बंधन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग, समानता एवं राष्ट्र सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति, दक्षिण बिहार प्रांत की संरक्षिका श्रीमती नमिता कुमारी एवं श्रीमती कमला सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने रक्षाबंधन के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में समरसता, सहयोग और राष्ट्रभावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. श्यामा रॉय ने किया। उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, संगठन शक्ति और परस्पर सुरक्षा के संकल्प का भी प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्राओं एवं NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामाजिक भेदभाव को दूर करने और समरसता की भावना को मजबूत करने के संदेश के साथ उपस्थित लोगों को रक्षा सूत्र बांधा गया।

कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. दीक्षा सिंह ने किया। इस अवसर पर “भेदभाव सब दूर मिटाएं, समरसता का भाव जगाएं; रक्षा सूत्र है पावन धागा, सम्पूर्ण समाज को जोड़ते जाएं” का संदेश दिया गया।

राष्ट्र सेविका समिति के स्थापना के 90वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय सेवा के मूल्यों को एक साथ जोड़ने का संदेश दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान