बोलबम कांवरिया शिविर,दनियावां ने सावन की अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर दिया सेवा भावना का परिचय*
*बोलबम कांवरिया शिविर,दनियावां ने सावन की अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर दिया सेवा भावना का परिचय*
--
*बैंकुठपुर(खुशरूपुर)-बाबा कल्याणनाथ(फतुहा)-शिवपुरी धाम ,सरथुआ, बुढ़वा महादेव,हिलसा से लेकर बाबा सिद्धनाथ धाम तक माहौल हुआ शिवमय*
--
डॉ0 राजीव नयन सिंह की यूथ एजेंडा के लिए की गई रिपोर्टिंग
--
🌺🌺🌹🌹🚩🚩🚩🚩🚩🚩🌸🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🪴🪴🪴🪴🪴
दनियावां(पटना).फतुहा-दनियावां-हिलसा-इस्लामपुर मार्ग पर सावन की अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर फतुहा से उत्तरवाहिनी गंगा नदी से पवित्र जल भरकर 65 किलोमीटर दक्षिण बराबर पहाड़ (जहानाबाद) स्थित भगवान शिव के रूप बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए।रास्ते मे दर्जनों जगह सेवादारों और सामाजिक कार्यकर्ता ने कांवरियों, डाक बमों के लिए निम्बू पानी,शरबत, बिसलेरी जल,कई तरह के फलों का वितरण किया।रविवार को शाम से मौसम भी मघा नक्षत्र की हल्की फुहारों के बीच ठंडा होने से धावक डाक बम को राहत मिली।बाबा सिद्धनाथ पर पौराणिक फल्गु नदी पार कर 18 वीं सदी के आरंभ से ही जलाभिषेक की परंपरा रही है।दनियावां बाजार के शिविर में लाइट और डीजे साउंड पर 200 से ज्यादा जत्थे रविवार को समाचार प्रेषण तक रवानगी मार्ग पर गतिशील थे।दनियावां बाजार शिविर में डॉ0 पारसनाथ,भोलाजी, गोरख कुमार,निकेश, सुनील कुमार, सुबोध जी, अखवार कर्मवीर नीरज कुमार वर्मा, ज्ञान रंजन, सागर पासवान,दीपक कुमार(सरथुआ)शिव भक्तों की सेवा में हाजिर रहे। *प्रसिद्ध गांधीवादी चिंतक और बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन बिहार के महासचिव सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रेम कुमार ने बताया कि भगवान शिव अत्यंत कृपालु, विश्व के ताप को हरने वाले, संकटमोचक और एक बेलपत्र और 1 लोटा जल से भी भंडार भर देने वाले देवता है।शिव की आराधना से मानव का कल्याण होता है।*🚩🚩🚩🚩🚩🚩🌸


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें