महादेव हाई स्कूल के मुख्य मार्ग पर सालों से फैला कचरा, बदबूदार नाले के पानी से होकर गुजरने को मजबूर हजारों छात्र

 महादेव हाई स्कूल के मुख्य मार्ग पर सालों से फैला कचरा, बदबूदार नाले के पानी से होकर गुजरने को मजबूर हजारों छात्र


खुसरूपुर।

खुसरूपुर स्थित ऐतिहासिक महादेव हाई स्कूल के मुख्य मार्ग पर पिछले कई सालों से लगातार गंदगी और जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्कूल में रोजाना हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें विद्या के मंदिर में प्रवेश करने से पहले गंदगी से लबालब भरे बदबूदार नाले के पानी और कचरे के ढेर से होकर गुजरना पड़ता है।

हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर स्थिति पर न तो स्थानीय नगर प्रशासन का ध्यान जा रहा है और न ही जनप्रतिनिधि इस ओर कोई ठोस पहल कर रहे हैं। स्कूल में अध्यापकों द्वारा बच्चों को हर दिन अपने आसपास सफाई रखने और वातावरण को स्वच्छ बनाने की सीख दी जाती है, लेकिन विडंबना देखिए कि जिस परिसर में स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जा रहा है, उसके ठीक मुख्य द्वार और रास्ते पर ही कचरे का अंबार लगा है।

विद्यार्थियों से एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील

स्थानीय छात्रों और नागरिकों ने प्रशासन की इस अनदेखी पर भारी आक्रोश व्यक्त किया है। विद्यार्थियों का कहना है कि अब अपनी सेहत और शिक्षा के अधिकार के लिए स्वयं आगे आना होगा। खुसरूपुर के सभी छात्रों से अपील की गई है कि वे इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द से जल्द एक समय निर्धारित कर एकजुट हों, ताकि प्रशासन के समक्ष शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रखी जा सके।

मांग न पूरी होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

छात्रों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस कचरे को हटाने और नाले की सफाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो वे चरणबद्ध तरीके से उग्र धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जवाबदेही स्थानीय प्रशासन की होगी।

रिपोर्ट: रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर

मीडिया पोर्टल: यूथ एजेंडा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान