यह कोचिंग सेन्टर उन्नत चरित्र निर्माण को प्राथमिकता देगा - डा0 के सी. सिन्हा
प्रेस विज्ञप्ति
आरंभ हुआ संत कबीर महंथ ब्रजेश मुनि कोचिंग सेन्टर
यह कोचिंग सेन्टर उन्नत चरित्र निर्माण को प्राथमिकता देगा - डा0 के सी. सिन्हा
यूथ एजेंडा से हिमांशु शर्मा
पटना, 26 मार्च 2026
कबीर पंथी आश्रम मीठापुर में महंथ ब्रजेश मुनि के सत्प्रयास से मठ में लोक कल्याणकारी सेवा संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षा के क्षेत्र में पहल करते हुए ‘संत कबीर महंथ ब्रजेश मुनि कोचिंग सेन्टर’ रामनवमी की पूर्व संध्या पर आरंभ हुआ।
कोचिंग सेन्टर का उद्देश्य बताते हुए ब्रजेश मुनि ने कहा सद्गुरु कबीर साहेब मानवतावादी अवतारी महापुरुष हुए जिन्होंने ज्ञान को विशेष महत्व दिया। इस कोचिंग सेन्टर में छात्र छात्राओं को पाठ्यक्रम की विधिवत तैयारी के साथ साथ उनके व्यक्तित्व एवं उन्नत चरित्र निर्माण के लिए आवश्यक नैतिक, बौद्धिक शिक्षा भी दिया जाएगा, जो इस कोचिंग सेन्टर की विशेषता
होगी। स्वास्थ्य के लिए समुचित चिकित्सा सहित बच्चों एवं युवाओं के लिए योग एवं नैतिक शिक्षा सुविधा भी यहाँ उपलब्ध होगा l कबीर साई डेंटल हास्पिटल भी यहॉं संचालित है l हमारी भावना है की यह आश्रम शिक्षा और संस्कार का केन्द्र रूप में फूले फले l
सेन्टर का उद्घाटन करते हुए प्रसिद्ध गणितज्ञ बिहार के गौरव, पूर्व कुलपति पटना विश्वविद्यालय डा० के. सी. सिन्हा ने कहा कि यह कोचिंग सेन्टर राजधानी का ऐसा शिक्षा केन्द्र होगा जहाँ असहाय, निर्धन एवं गरीब छात्र छात्राओं के लिए भी कोचिंग की शिक्षा उपलब्ध होगी। मेरा सम्यक् मार्गदर्शन इस कोचिंग सेन्टर को प्राप्त होगा, जहाँ सुयोग्य मेन्टर, शिक्षकों के द्वारा आइआइटी, जेईई एवं नीट की तैयारी के लिए आवश्यक शिक्षा और परीक्षोपयोगी सामग्री छात्र छात्राओं को उपलब्ध होगा। यह सेन्टर छात्र छात्राओं के उन्नत चरित्र निर्माण को प्राथमिकता देगा।
बीडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा० प्रवीण कुमार ने कहा कि मीठापुर में यह एक मात्र कोचिंग सेन्टर होगा जहाँ छात्र छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए के.सी. सिन्हा जैसे विशेषज्ञ का मार्गदर्शन भी मिलेगा। आध्यात्मिक धार्मिक स्थान में कोचिंग का होना विशेष महत्व रखता है।
इस अवसर पर कोचिंग शिक्षक, शिक्षाविद कुमार सज्जन, प्रो. कमल कान्त, प्रो० अश्विनी कुमार झा, प्रो. संजय कुमार यादव, प्रो. शैलेश सिंह , प्रसिद्ध चार्टर्डएकाउंटेंट संजय कुमार झा,मीठापुर के समाजसेवी संजय सिंह, प्रेम यूथ फाउण्डेशन के गांधीवादी प्रेम जी, डॉ.धर्मेंद्र, अमर कुमार बबलू, डॉ.इंद्रजीत कुमार आदि-उदघाटन समारोह में अपनी भावना और शुभकामना व्यक्त की l



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें